Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेलवे पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

ब्यूरो 14-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250214-WA0014

जमानियां। स्टेशन बाजार के डिगरी गांव से पश्चिम की ओर रेल पुलिया के नीचे शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही धीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

राहगीरों ने डिगरी गांव से पश्चिम रेलवे पुलिया के किलोमीटर संख्या 712/15 के नीचे औंधे मुंह गिरे युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। शव के पास से मोबाइल फोन और थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के ड्राइवर का आई कार्ड मिला, जिससे मृतक की पहचान मथारे गांव निवासी 32 वर्षीय विक्की शर्मा के रूप में हुई। मृतक के परिजनों के अनुसार, विक्की स्कूल वाहन ड्राइवर था और तीन-चार दिन पहले पत्नी से विवाद के बाद घर से निकल गया था, जिसके बाद से उसकी खोजबीन की जा रही थी। विक्की चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी पहली शादी 5 साल पहले हुई थी, लेकिन विवाह विच्छेदन हो गया था। इसके बाद डेढ़ साल पहले उसकी दूसरी शादी हुई थी और उसकी दो महीने की एक बेटी भी है। गुरुवार, 15 फरवरी को उसके छोटे भाई बृजेश शर्मा का तिलक समारोह होना था, लेकिन शुक्रवार सुबह 11 बजे परिजनों को विक्की के शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के चेहरे और नाक से खून निकल रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। घटनास्थल चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ होने के कारण मौके पर धीना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 132 केवी उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य, निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित
Next: दर्दनाक सड़क हादसा : नेपाल के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, दो लोगों की मौत; कई घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.