Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

132 केवी उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य, निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित

ब्यूरो 14-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। 132 केवी उपकेंद्र पर रविवार कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रांसफर बस / ऑक्ज़ीलरी बस के कंडक्टर की स्ट्रीगिंग का कार्य प्रस्तावित है, जिससे उपकेंद्र का सुदृढ़ीकरण होगा।

मरम्मत कार्य के दौरान 132 केवी उपकेंद्र जमानिया से संचालित निम्नलिखित 33 केवी फीडर 33 केवी दिलदारनगर‚ 33 केवी ताड़ीघाट‚ 33 केवी अमरा‚ 33 केवी बीरासराय‚ 33 केवी पंप कैनाल‚ 33 केवी गोहदा‚10 एमवीए जमानियां टाउन की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।  बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। हालांकि, ग्रामीण फीडरों को यथासंभव वैकल्पिक व्यवस्था से संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। सहायक अभियंता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में परिवर्तन संभव है। उपभोक्ताओं से समय से पहले आवश्यक तैयारियां करने का अनुरोध किया गया है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर कार्य संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि उपकेंद्र का सुदृढ़ीकरण सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसील क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए तीन केंद्र स्थापित, हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
Next: रेलवे पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.