गाजीपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज छावनी लाइन, सावित्री बालिका इंटर कॉलेज बरहपुर नंदगंज सहित अन्य विद्यालयों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी को निर्देशित किया कि परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा सके।