Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इनामिया गैंगस्टर मनहर शर्मा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

ब्यूरो 24-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250224-WA0015

गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने एक इनामिया वांछित गैंगस्टर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा।

सोमवार को थाना मुहम्मदाबाद पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पड़ैनिया गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनहर शर्मा (पुत्र गोपाल शर्मा, निवासी ग्राम वासुपुर, थाना सैदपुर, उम्र 28 वर्ष) बताया। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।

गिरफ्तारी के बाद सख्ती से पूछताछ करने पर मनहर शर्मा ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई अपराधों में जेल जा चुका है और थाना मुहम्मदाबाद में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित था। उसने यह भी बताया कि अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए वह अवैध हथियार साथ रखता था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बी० एड० विषम सेमेस्टर परीक्षा सम्पन्न, अंतिम दिन पकड़े गए दो नकलची
Next: जनपद गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25,000 रुपये के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.