Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्तर प्रदेश में आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न

ब्यूरो 07-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा फुटकर दुकानों की ई-लॉटरी का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशानुसार एन.आई.सी. के तकनीकी मार्गदर्शन में पूरी की गई।

लॉटरी प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर में देशी मदिरा की 16052 दुकानों, 9362 कम्पोजिट शॉप्स, भांग की 1459 दुकानों और 435 मॉडल शॉप्स के लिए आवंटन किया गया। इसमें देशी मदिरा की 15906 दुकानों, 9341 कम्पोजिट शॉप्स, भांग की 1317 दुकानों तथा 430 मॉडल शॉप्स का सफलतापूर्वक व्यवस्थापन किया गया। इस प्रक्रिया से राज्य सरकार को लगभग 4278.8 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस प्राप्त होगी। इसके अलावा, देशी मदिरा की 146, कम्पोजिट शॉप्स की 21, भांग की 142 और मॉडल शॉप्स की 5 दुकानें शेष रह गई हैं, जिनका आवंटन ई-लॉटरी के द्वितीय चरण में किया जाएगा। आबकारी विभाग ने प्रथम चरण में चयनित आवंटियों को निर्देश दिया है कि वे अपने आवंटन आदेश संबंधित जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से 07 मार्च 2025 को प्राप्त कर लें और सभी निर्धारित देयताओं का भुगतान 12 मार्च 2025 तक सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान में “पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” कार्यक्रम संपन्न
Next: यूनियन बैंक गाजीपुर में महिला शक्ति का सम्मान – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ भव्य समारोह

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.