Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यूपी पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न

ब्यूरो 16-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250316-WA0018

जमानिया। यूपी पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई के नए पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख चुनाव अधिकारी भोला शंकर, अनिल कुमार और लालजी कुशवाहा ने की। चुनाव को लेकर सफाई कर्मियों में भारी उत्साह देखा गया। कुल 198 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जितेंद्र ने 141 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि कृष्णमुरारी को 49 और राम अवतार को 4 मत मिले। 4 मतों को निरस्त कर दिया गया।

महामंत्री पद पर राजेश कुमार को 112 मत और रीता देवी को 79 मत मिले, जबकि 7 मत निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजराज को 103 मत और रामचंद को 86 मत प्राप्त हुए, जबकि 9 मत निरस्त कर दिए गए। लेखाकार पद पर अजय कुमार सिंह और संगठन मंत्री पद पर सुभाष यादव को निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता बनाए रखना और सफाई कर्मियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा में बड़ा बदलाव! ओमप्रकाश राय बने नए जिलाध्यक्ष
Next: अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा: पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कोर्ट का बहिष्कार, सड़कों पर उतरे वकील

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.