Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सपा पर साधा निशाना, कहा – माफियाओं के मजार पर फूल चढ़ाने वाले न पढ़ाएं नैतिकता का पाठ

ब्यूरो 22-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250322-WA0008

गाजीपुर। भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का शनिवार को जिला पंचायत गाजीपुर के सभागार में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं:
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकार से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

दोहरे हत्याकांड पर बोले – अपराधी को मिलेगी सजा:
खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड पर दुख और संवेदना व्यक्त करते हुए राय ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “यह मोदी-योगी की सरकार है, जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। गोली चलाने वाले को भी गोली खानी पड़ेगी।”

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई:
उन्होंने जानकारी दी कि इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर हो चुका है और शेष अपराधियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सपा पर निशाना:
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश राय ने कहा, “माफियाओं के मजार पर फूल चढ़ाने वाले हमें नैतिकता का पाठ न पढ़ाएं।” उन्होंने कहा कि भाजपा गाजीपुर में पूरी ताकत के साथ त्रिस्तरीय चुनाव लड़ेगी और परचम लहराएगी।

पार्टी नेताओं ने व्यक्त किया विश्वास:
कार्यक्रम में भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने कहा कि नवागत जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय कार्यकर्ताओं की आवाज हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता से पार्टी के हर कार्यकर्ता में ऊर्जा का संचार होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने भी राय की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से जिला पंचायत को नई ऊर्जा मिली है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री प्रवीण सिंह, कोषाध्यक्ष अक्षय लाल गुप्ता, भाजपा नेता नीरज कुमार मानू, शैलेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: SRNSS पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक एवं प्रोफिशिएंसी अवार्ड समारोह का आयोजन
Next: 12 घंटे में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में गोली खाने के बाद दो कातिल गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.