गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपदवासियों से अपील की है कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 मार्च से 27 मार्च 2025 तक आडिटोरियम हाल और विकास भवन परिसर में भव्य मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायंकाल तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की समस्त योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
जनपदवासियों से अपील:
जिलाधिकारी ने कहा है कि जो भी लाभार्थी या कृषक किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं, वे इस मेला/प्रदर्शनी में आकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
मीडिया से सहयोग की अपील:
जिला सूचना अधिकारी ने जनपद के समस्त प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे इस 03 दिवसीय मेले में सादर आमंत्रित हैं और सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि मेले/प्रदर्शनी के आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।यह मेला सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।