Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति की प्रतिक्रिया

ब्यूरो 02-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250402-WA0026

गाजीपुर। सिद्धपीठ हरिहरपुर कालीधाम में बुधवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस प्रकार सरकार का नियंत्रण बड़े मंदिरों और मठों पर है, उसी तरह वक्फ की संपत्तियों और मस्जिदों पर भी सरकारी अधिकार होना चाहिए। उनके अनुसार, मंदिर, मठ, मस्जिद और गिरजाघरों जैसी धार्मिक स्थलों की संपत्तियों की रक्षा के लिए सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण है।

महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति ने समाज में बढ़ती असंतुलन की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वर्तमान समय में रामचरितमानस और भगवान श्रीराम की शिक्षाएं अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि श्रीराम ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर असत्य पर विजय प्राप्त की थी और उनके जीवन के आदर्श आज के समाज के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस घर में श्रीरामचरितमानस का पाठ होगा, वहां शांति और समृद्धि बनी रहेगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत की सराहना करते हुए उन्होंने उन्हें एक अलौकिक पुरुष बताया, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि बिगड़ते राजनीतिक माहौल में मोहन भागवत की यह टिप्पणी कि “हर मस्जिद के नीचे मंदिर न खोजें” अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर उन्होंने कहा कि यदि योगी जी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं, तो यह देश के लिए एक अच्छी बात होगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सिद्धपीठ बुढ़िया माई के मंदिर में मोहन भागवत की गहरी आस्था है।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और मीडिया प्रतिनिधियों ने महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे समाज व राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा 3 से 9 अप्रैल तक
Next: एडीओ पंचायत के प्रयासों से कालीनगर कॉलोनी में स्वच्छता अभियान सफल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.