Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अष्टमी पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा जमानिया

ब्यूरो 05-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250405-WA0297

जमानिया। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया।

शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर कस्बा बाजार, बलुआ घाट, दुर्गा चौक, दुरहिया होते हुए हरपुर स्थित परशुराम मंदिर तक पहुंची, और फिर वहां से पुनः रामलीला मैदान लौटी। शोभायात्रा में रथ पर सजी प्रभु श्रीराम और माता सीता की मनोहारी झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के आगे-पीछे जय श्रीराम के जयकारों के साथ श्रद्धालु भगवा पताकाएं लहराते हुए चल रहे थे। डीजे पर बजते भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते नजर आए।

पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा की। मार्ग के दोनों ओर भगवा ध्वजों से सजा दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

विहिप के जिला अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि “रामनवमी मर्यादा, संयम और धर्म के पालन का संदेश देती है। हमें श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।” बजरंग दल के संयोजक शिव चौबे ने कहा कि “युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ना चाहिए। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।नारायण दास चौरसिया ने इसे भाईचारे और एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि “सभी को राम के आदर्शों पर चलकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए।”

इस अवसर पर गोविन्द चौबे, मुन्ना गुप्ता, रोहित शर्मा, राजेश चौधरी, मधुसूदन पाण्डेय, अनूप गुप्ता, किशन गुप्ता, सत्यजीत चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे ।शोभायात्रा में जाति, पंथ और राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर लोगों की सहभागिता ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सप्तमी पर मां काली मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य पूजन-अर्चन व विशाल भंडारे में जुटे हजारों भक्त
Next: कोटिया गांव में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, गांव में फैली सनसनी शादी के चार महीने बाद फंदे से लटकी मिली युवती

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.