Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घूसखोरी का बड़ा खुलासा: दस हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ब्यूरो 07-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250407-WA0019

गाजीपुर। जिले के रेवतीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक लल्लन यादव को एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाने के ठीक पीछे की गई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी नंदलाल यादव ने एंटी करप्शन कार्यालय वाराणसी में शिकायती पत्र देकर बताया था कि 28 फरवरी को उनके पाटीदारों से ज़मीनी विवाद में मारपीट हुई थी। इस पर उन्होंने 7 मार्च को गाजीपुर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।

शिकायत के अनुसार, उपनिरीक्षक लल्लन यादव ने मामले में रिपोर्ट भेजने के एवज में दस हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने साफ तौर पर कहा था – “रुपया नहीं दिया तो उल्टी रिपोर्ट लगाकर भेज दूंगा।” इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरी रणनीति के साथ जाल बिछाया और दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार उपनिरीक्षक लल्लन यादव मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले हैं। 1991 में उन्होंने सिपाही पद से पुलिस सेवा में करियर शुरू किया था। 2024 में उन्हें पदोन्नति मिली और जुलाई 2024 से वे रेवतीपुर थाने में तैनात थे।

एंटी करप्शन टीम ने इस कार्रवाई के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ गाजीपुर शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला पुलिस महकमे में गहरी शर्मिंदगी का कारण बना है और विभागीय कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है।इस गिरफ्तारी ने यह साफ कर दिया है कि कानून के रक्षक अगर भ्रष्टाचार करेंगे, तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: न्यायालय परिसर की दुकानों की नीलामी 10 अप्रैल को
Next: हसरतों की झोपड़ी बनी आग का शिकार, पांच बच्चों का परिवार सड़क पर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.