Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान को लेकर मोहम्मदपुर सचिवालय में बैठक, एसडीएम ने किसानों से की अपील

ब्यूरो 11-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250411-WA0049

जमानिया (गाजीपुर)। फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को मोहम्मदपुर सचिवालय में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई तथा समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, उन्हें भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में सभी किसानों को समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

बैठक में तहसीलदार रामनरायण सहित राजस्व विभाग के कर्मियों ने भी भाग लिया और रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाने पर बल दिया। बैठक के दौरान किसानों ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को साझा किया, जिनमें दस्तावेजों की कमी और तकनीकी बाधाओं का उल्लेख प्रमुख रूप से किया गया। इस पर अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कहा कि जिन किसानों के पास भूमि है, उन्हें अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना चाहिए, अन्यथा वे भूमि संबंधी सरकारी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं।

बैठक में गुड्डू राम, नेता मौर्या, त्रिलोकी राम, रमेश राम, चन्द्रिका, लालबहादुर, शेरबहादुर और प्रधान प्रतिनिधि अनिल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसानों की पीड़ा पर कांग्रेस की आवाज़ — ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के लिए मुआवजा देने की मांग
Next: मुहम्मदपुर गांव में आधी रात को तीन नकाबपोश हमलावरों ने महिलाओं पर किया हमला, मारपीट और तोड़फोड़ से दहशत का माहौल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.