Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

12वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, ऑनलाइन गेमिंग की लत बताई जा रही वजह

ब्यूरो 22-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 12वीं का छात्र गौरव सिंह राठौर (उम्र लगभग 16 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। वह निरीक्षण भवन के पास एक किराए के मकान में अपने चचेरे भाई अभिषेक कुमार सिंह के साथ रहकर हेतिमपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। छात्र की गुमशुदगी की सूचना उसके चचेरे भाई अभिषेक ने थाने में दी है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव सिंह मोबाइल पर अत्यधिक ऑनलाइन गेम खेलता था। अभिषेक ने बताया कि उसे कई बार इस आदत से मना किया गया था, जिससे नाराज होकर गौरव ने 20 अप्रैल 2025 की शाम करीब 6 बजे बिना किसी को बताए घर छोड़ दिया। गौरव एक पत्र भी छोड़ गया, जिसमें लिखा था – “मैं कमाने जा रहा हूं, मुझे कोई खोजने की कोशिश न करे।” पत्र मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

गौरव के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। अभिषेक ने बताया कि अभी तक गौरव का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने किशोरों में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण रखना चाहिए।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गौरव सिंह की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं भी गौरव सिंह दिखाई दे तो तत्काल स्थानीय थाना या परिजनों से संपर्क करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण के लिए अपील, श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर
Next: गाजीपुर के लाल अनुपम यादव ने UPSC में बजाया सफलता का डंका, हासिल की 237वीं रैंक

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.