Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानिया में आतंकी हमले के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, आतंकियों का पुतला फूंका

ब्यूरो 23-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250423-WA0010.jpg

जमानिया। कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को जमानिया नगर में जोरदार आक्रोश देखने को मिला। सुबह करीब 11 बजे नगर के सैकड़ों लोग तहसील मुख्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्र हुए और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आतंकियों का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर एवं निर्णायक कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि आतंकियों द्वारा किया गया कायराना हमला अत्यंत निंदनीय है। सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने का साहस न कर सके। समाजसेवी नारायण दास चौरसिया ने कहा कि ऐसे आतंकी तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश की जनता पूरी तरह से सेना और सरकार के साथ खड़ी है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने आतंकवाद के खिलाफ देशव्यापी जन जागरण अभियान और कठोर नीति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

प्रदर्शन में नगर के तमाम गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस अवसर पर सलीम अहमद, सत्येन्द्र वर्मा, अनुपम वर्मा, राजू पाण्डेय, देव्रत सेठ, शिव कुमार वर्मा, विशाल वर्मा, सतीश वर्मा, जगदीश वर्मा, रोहित कुमार और अजय गोस्वामी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
नगरवासियों का यह प्रदर्शन आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक बना। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि देशवासी हर परिस्थिति में अपने सैनिकों और मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नंदगंज क्रॉसिंग पर यातायात सुधार के लिए विद्युत कार्य तेज
Next: शॉर्ट सर्किट ने छीनी किसान की आजीविका, मेहनत की फसल पलभर में खाक

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.