Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पराली की भीषण आग से दहले कई गांव,विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दिलाया किसानों को भरोसा

ब्यूरो 23-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
FB_IMG_1745418445466.jpg

जमानिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम नईबाजार की सिवान में बुधवार दोपहर गेहूं की पराली में लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती हुई अभईपुर, असैचन्दपुर, घुस्का और दाउदपुर गांवों तक पहुंच गई। देखते ही देखते खेतों में अफरा-तफरी मच गई और किसान लाठी-डंडा लेकर अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि खेतों में खड़ी फसल नहीं थी, वरना भारी नुकसान होता। हालांकि, पराली जलने से पशुओं के चारे का संकट गहरा गया है और किसान परेशान हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन हवा की गति के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा था।

किसानों के बीच पहुंचे जमानिया विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से संवाद कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर कदम पर किसानों के साथ है।
मन्नू सिंह ने कहा, “यह संकट की घड़ी है, लेकिन हम सब मिलकर इससे उबरेंगे। सभी प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कोई भी किसान अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।”
उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर राहत कार्यों में तेजी लाई जाए।

प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद

एसडीएम ज्योति चौरसिया और तहसीलदार रामनरायण वर्मा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसडीएम चौरसिया ने कहा, “प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ा है। क्षति का आकलन शीघ्रता से कराकर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।”

तहसीलदार वर्मा ने बताया, “राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। नुकसान का सही-सही आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।”

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर के लाल अनुपम यादव ने UPSC में बजाया सफलता का डंका, हासिल की 237वीं रैंक
Next: सड़क पर लहूलुहान मंजर: अनियंत्रित रफ्तार बनी काल प्रयागराज जा रहे परिवार के सफर का दर्दनाक अंत

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.