ग़ाज़ीपुर। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर के निर्देशों के तहत गाजीपुर जनपद न्यायालय के अवकाशों में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में रामनवमी का अवकाश दिनांक 06 अप्रैल 2025 (रविवार) को पड़ने के कारण, इसके बदले में 14 अप्रैल 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया था।
हालांकि, अब उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के नवीनतम आदेश के तहत अधीनस्थ न्यायालयों में 14 अप्रैल 2025 को अंबेडकर जयंती पर नियमित अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में पूर्व में घोषित अतिरिक्त अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर, अब 05 नवम्बर 2025 (बुधवार) को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय गाजीपुर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सैदपुर व मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियाँ एवं जमानियाँ 28 जून 2025 (चतुर्थ शनिवार) को न्यायिक कार्य हेतु खुले रहेंगे।