Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करीमुद्दीनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक-युवती को किया गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

ब्यूरो 24-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250424-WA0019.jpg

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों की पहचान राजा दशरथ सोनकर उर्फ गोलू और रीना खरवार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामला मु0अ0सं0 84/2025, धारा 103(1), 61(2) बीएनएस से जुड़ा हुआ है। उपनिरीक्षक दिनेशचंद्र कौशिक एवं उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी राजा दशरथ सोनकर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल — एक बाँस का डण्डा — ग्राम डेहमा थाना करीमुद्दीनपुर से बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण:

1. राजा दशरथ सोनकर उर्फ गोलू पुत्र शम्भू सोनकर, निवासी प्यारेलाल चौराहा, पेट्रोल टंकी के पीछे, आज़ाद नगर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया, उम्र करीब 22 वर्ष।

2. रीना खरवार, पुत्री श्री रविन्द्र खरवार, निवासी छितौनी, थाना रसड़ा, जनपद बलिया (हाल पता ग्राम डेहमा, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर), उम्र करीब 28 वर्ष।

बरामदगी:

हत्या में प्रयुक्त एक अदद बाँस का डण्डा (टुकड़ा)

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस टीम:

उ0नि0 दिनेशचन्द्र कौशिक व उनकी टीम, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर।

जनपद गाजीपुर पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पहल्गाम आतंकी हमले पर हिंदू पीजी कॉलेज में उबाल—‘ईंट का जवाब पत्थर से’ की मांग, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Next: रामनवमी के बदले घोषित अवकाश में हुआ बदलाव, अब कार्तिक पूर्णिमा को रहेगा अवकाश

हो सकता है आप चूक गए हों

9ac6ab4c-a2a2-4f31-b658-c9944db21034

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 436 शिकायतें, 40 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.