Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्थान फाउंडेशन छात्रावास में रहेंगे 30 छात्र

ब्यूरो 27-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250427-WA0011.jpg

गाजीपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से सम्बद्ध सेवा समर्पण संस्थान, गाजीपुर शाखा की नए सत्र की प्रथम बैठक स्थानीय प्रांतीय पदाधिकारी संजीव गुप्त के प्रतिष्ठान पर वरिष्ठ सदस्य सुधीर भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विगत वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा, आय-व्यय का अनुमोदन तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित अवधबिहारीजी वनवासी छात्रावास में छात्र संख्या बढ़ाकर 30 की जाएगी। साथ ही त्रैवार्षिक योजना के अंतर्गत जिले में संचालित एकल विद्यालयों की संख्या बढ़ाकर 6 करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया। सभी सदस्यों से 30 मई तक ₹1000 का वार्षिक सदस्यता शुल्क संग्रह कर प्रांत को प्रेषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

संस्थान ने पर्यावरण रक्षा दिवस, जनजाति गौरव दिवस, कल्याण आश्रम स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति दिवस को विशेष तैयारी के साथ भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया। वर्तमान 51 सदस्यों व सहयोगियों की संख्या को बढ़ाकर 101 करने का भी लक्ष्य तय किया गया। बैठक के दौरान हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई तथा सरकार से आतंकवाद और पाकिस्तान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। सदस्यों ने चरमपंथी ताकतों से देश और हिन्दू समाज की रक्षा पर भी विचार व्यक्त किए।

संस्थान ने निर्णय लिया कि हिन्दू किशोरों को धर्म, देश और संस्कृति की शिक्षा, स्वास्थ्य और युद्धकला का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा नगर में धनुर्विद्या केंद्र की स्थापना कर आत्मरक्षा हेतु युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कार्य का दायित्व सुधीर भारती एवं बद्रीश को सौंपा गया। बैठक के अंत में संस्था के सचिव जितेंद्र नाथ सिंह, जिनका हाल ही में मुंबई में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है, के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। वहीं, पहलगाम हमले के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में राजन जायसवाल, राकेश जायसवाल, वीरेंद्र चौहान, प्रभाकर त्रिपाठी, उमेश श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, अजय सिंह, अभिषेक अग्रवाल, हृदय सिंह, हरिहर वनवासी, रामराज वनवासी, संजीव गुप्त, बद्रीश सहित अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भव्य आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील
Next: मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स की देशव्यापी हड़ताल, विशेष सभा आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.