Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स की देशव्यापी हड़ताल, विशेष सभा आयोजित

ब्यूरो 27-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250427-WA0012.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) एवं फेडरेशन ऑफ मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FMRAI) के आह्वान पर आगामी 20 मई को प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल के मद्देनज़र गाजीपुर इकाई द्वारा रविवार को मिश्रबाजार स्थित राज मैरिज हाल में एक विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता साथी चंदन कुमार राय ने की, जबकि वाराणसी इकाई से एफएमआरएआई के जनरल काउंसिल मेंबर धीरज श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभा में केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को चार लेबर कोड्स में समाहित करने के फैसले का विरोध करते हुए साथियों को संबोधित किया गया। उद्घाटन भाषण में मो0 अफजल ने मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स के लिए बने SPE एक्ट (1976) को समाप्त करने के केंद्र सरकार के प्रयासों की तीखी आलोचना की। वहीं, स्टेट सेक्रेटरी आर.एम. राय ने दवा कंपनियों द्वारा दवा प्रतिनिधियों के समक्ष उत्पन्न की जा रही नई-नई चुनौतियों पर प्रकाश डाला और इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

सभा में संजय विश्वकर्मा, प्रमोद, हरिशंकर गुप्ता, विकास वर्मा, मोहित गुप्ता, बी.के. श्रीवास्तव, निकेत तिवारी, अनिल यादव, शिवम गुप्ता, सुधीर राय, ज्योतिभूषण, एम.पी. सिंह, अहमद अंसारी, मनीष श्रीवास्तव, आनंद जायसवाल, राजेश सिंह, अरुण राय, ए.के. जैन, आशीष राय, राजेश यादव, राजू चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, सलीम खान, विशाल जायसवाल, सर्वेश त्रिपाठी, हिम्मत राय, रामजित शर्मा, अरुण सहाय, प्रिंस गुप्ता, राशिद खान, सूरज विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार, ताबिश जमाल, अनवर अली, एस.के. राय, नागेश मिश्रा, संत प्रताप, राजा वर्मा, विशाल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, कृष्णा राय, कृष्णा शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, विशाल साहू समेत बड़ी संख्या में साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इकाई मंत्री मयंक श्रीवास्तव ने किया। अंत में, आगामी 20 मई को हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्थान फाउंडेशन छात्रावास में रहेंगे 30 छात्र
Next: करण्डा पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.