गाजीपुर। ब्राह्मण जनसेवा मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन 30 अप्रैल को किया जाएगा। कार्यक्रम नगर के रौजा क्षेत्र स्थित चन्दन नगर, लहुरी काशी मैरेज हॉल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और जिलेभर से ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटने वाले हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से आमंत्रण भेजा जा चुका है।
चतुर्वेदी ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने और भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्वज भगवान परशुराम की जयंती को गर्व और उल्लास के साथ मनाना हमारा कर्तव्य है।आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।
कार्यक्रम स्थल: लहुरी काशी मैरेज हॉल, चन्दन नगर, रौजा, गाजीपुर
तिथि: 30 अप्रैल 2025
समय: सुबह 10 बजे से