Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रक्सहाँ बाईपास से एक तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250427-WA0006.jpg

ग़ाज़ीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने रक्सहाँ बाईपास से एक युवक को अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक नन्द लाल मिश्र अपने हमराहियों के साथ शामिल थे, ने चेकिंग के दौरान इरसाद उर्फ गुड्डू पुत्र जुमराती, निवासी ताजपुर कुर्रा, थाना दिलदारनगर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा तथा एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ थाना दिलदारनगर में मुकदमा अपराध संख्या 76/2025 धारा 3/25 A शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है, जिसमें उसके विरुद्ध पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें थाना भुडकुड़ा में दर्ज मु0अ0सं0 131/2019 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, 307 भादवि तथा 3/25 A Act के तहत मामला, थाना जमानियां में दर्ज मु0अ0सं0 353/24 धारा 8/20 NDPS Act के तहत मामला और अब दिलदारनगर थाना में नया मामला शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नन्द लाल मिश्र और उनकी टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 1700 उद्यमियों को मिलेगा ऋण
Next: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.