Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध तमंचे और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250427-WA0007.jpg

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादियाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक राजबली यादव अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गुरैनी नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान सिराजुद्दौला उर्फ सलमान अंसारी पुत्र सरफराज (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम बरौली सुल्तानसिंह, थाना शादियाबाद को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज देशी तमंचा और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शादियाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 147/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं —

मुकदमा संख्या 147/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शादियाबाद।

मुकदमा संख्या 97/2024 धारा 323, 380, 457, 511 भादवि थाना नन्दगंज।

मुकदमा संख्या 101/2023 धारा 411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बहरियाबाद।

मुकदमा संख्या 164/2023 धारा 379, 411 भादवि थाना शादियाबाद।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजबली यादव एवं उनकी टीम की प्रमुख भूमिका रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रक्सहाँ बाईपास से एक तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.