Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250427-WA0008.jpg

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अदद नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ व उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम चौजा स्थित काली माँ के स्थान के पीछे से अमित जायसवाल पुत्र रामानंद जायसवाल निवासी ग्राम देवां थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ भुड़कुड़ा थाने पर मुकदमा संख्या 56/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

एक अदद नाजायज तमंचा

एक अदद जिंदा कारतूस

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है, जिसमें कई गंभीर मुकदमे शामिल हैं:

मु0अ0सं0 06/2023 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर

मु0अ0सं0 08/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर

मु0अ0सं0 12/2016 धारा 60 आबकारी अधिनियम एवं धारा 272, 273 भादवि थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर

मु0अ0सं0 30/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना भुड़कुड़ा, गाजीपुर

मु0अ0सं0 139/2017 धारा 342, 363, 366, 376 व 4 पाक्सो एक्ट थाना तिन्दवारी, बांदा

मु0अ0सं0 56/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भुड़कुड़ा, गाजीपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. सैफ व उनकी हमराह टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: चौकी इंचार्ज सस्पेंड, एसपी ने सुनाया सख्त फरमान — “काम करो या घर बैठो”

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.