गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करण्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना करण्डा पुलिस टीम ने रविवार को जमुआँव बाईपास से एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, उ0नि0 सचिन सिंह चौकी प्रभारी बड़सरा मय हमराह टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर मौके पर पहुंचे और अभियुक्त रामविलास यादव उर्फ गुड्डू उर्फ शेरू यादव पुत्र घुरहू यादव निवासी ग्राम सीतापट्टी, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर (उम्र करीब 42 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तारी के पश्चात थाना करण्डा में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-62/2025 धारा-3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उस पर पूर्व में दर्ज प्रमुख मुकदमों में शामिल हैं —
मु0अ0सं0 33/2024 धारा 363 भा0द0वि0 थाना करण्डा
मु0अ0सं0 635/2011 धारा 307 भा0द0वि0 थाना करण्डा
मु0अ0सं0 336/2011 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना करण्डा
मु0अ0सं0 624/2003 धारा 302/404/411 भा0द0वि0 थाना करण्डा
मु0अ0सं0 627/2003 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना करण्डा
मु0अ0सं0 198/2017 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना करण्डा
मु0अ0सं0 535/2017 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना करण्डा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सचिन सिंह (चौकी प्रभारी बड़सरा) एवं उनकी हमराह टीम शामिल रही।
पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध ऐसी ही कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।