Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानिया में हुआ बड़ा हादसा, पुलिस चौकी को हुआ नुकसान

ब्यूरो 28-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250428-WA0005.jpg

जमानिया। रविवार रात को जमानिया कस्बे में एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक 12 चक्का ट्रक मलसा ढढ़नी से सैयदराजा की ओर जा रहा था। देर रात करीब 11 बजे ट्रक स्टेशन पुलिस चौकी के पास स्पीड ब्रेकर से उछलकर अनियंत्रित हो गया और चौकी के मुख्य गेट और बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए चौकी में घुस गया। हादसे के वक्त चौकी प्रभारी अशोक सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी गश्त पर थे, जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी टल गई। विशेष बात यह रही कि चौकी के मुख्य गेट पर आमतौर पर एक गार्ड तैनात रहता है, लेकिन इस घटना के समय वह चौकी के अंदर था, जिससे उसकी जान भी बच गई।

इस हादसे में पुलिस चौकी का मुख्य गेट और बाउंड्रीवाल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुबह जेसीबी मंगवाकर ट्रक को हटवाया और मार्ग को साफ किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। उच्चाधिकारियों को हादसे की सूचना दे दी गई है और चौकी के टूटे हुए गेट और बाउंड्रीवॉल की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। घटना में कोई जनहानि नहीं, पुलिस ने कार्रवाई की

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Next: 30 अप्रैल को होगी महिला जनसुनवाई, सुनीता श्रीवास्तव करेंगी अध्यक्षता

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.