Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गन्ना किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू

ब्यूरो 29-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। गन्ना एवं चीनी आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा तथा गन्ना मंत्री और प्रमुख सचिव के मार्गदर्शन में “मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण” कार्यक्रम और बसंतकालीन बुवाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गन्ने की उत्पादकता बढ़ाना, लागत को कम करना, कृषकों की आमदनी में वृद्धि करना तथा उन्हें नवीन तकनीकों से जोड़ना है। आयुक्त उपाध्याय ने बताया कि विभागीय कार्यों में गति लाने के लिए एक नया निरीक्षण पोर्टल जारी किया गया है, जिससे फील्ड विजिट की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी।

अब से गन्ना विकास विभाग के अपर आयुक्त से लेकर गन्ना पर्यवेक्षक तक सभी अधिकारी फील्ड विजिट के दौरान स्थल की फोटो, वीडियो और अपनी टिप्पणियां पोर्टल पर अपलोड करेंगे। निरीक्षण की सूचना और पूरी रिपोर्ट तत्काल वेब पोर्टल पर डालनी होगी। रिपोर्ट में निरीक्षण का उद्देश्य, निरीक्षण के दौरान देखी गई स्थितियां, पाई गई कमियाँ तथा उनके निवारण हेतु दिए गए निर्देशों का विस्तृत विवरण शामिल होगा।आयुक्त ने बताया कि सभी अधिकारियों को वेब पोर्टल के उपयोग हेतु यूजर मैनुअल, यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदान कर दिए गए हैं। पहली बार लॉगिन करने पर अधिकारी अपना पासवर्ड बदल सकेंगे जिससे किसी अन्य द्वारा दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाएगी।

इस पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण की रिपोर्ट तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध होगी, जिससे शीघ्र आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकेंगे और किसानों को समय पर जानकारी प्राप्त होगी। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि खेती की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। निरीक्षण पोर्टल विभाग को पेपरलेस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 30 अप्रैल को होगी महिला जनसुनवाई, सुनीता श्रीवास्तव करेंगी अध्यक्षता
Next: ज़मीन विवाद में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.