Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भुर्जी समाज के कारीगरों को मिलेगा निःशुल्क पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन

ब्यूरो 30-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, गाजीपुर की ओर से स्थानीय कारीगरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के तहत पॉपकॉर्न निर्माण में निपुण भुर्जी समाज के कारीगरों और इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। इस योजना के अंतर्गत कुल 10 लाभार्थियों को पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरित की जाएंगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना राज्य सरकार की खादी नीति के अंतर्गत संचालित की जा रही है।

इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन “nachsupinwhvunpad” पोर्टल पर कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2025 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात लाभार्थी को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी के साथ निम्न दस्तावेज़ संलग्न कर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, न्यू आमघाट कॉलोनी, गाजीपुर में जमा करना होगा:

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

शैक्षिक प्रमाण पत्र

अनुभव प्रमाण पत्र

राशन कार्ड

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक मोबाइल नंबर 9151228275 एवं 7380792768 पर संपर्क कर सकते हैं।इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा
Next: आतंकवाद के खिलाफ फ्लेक्स-बैनरों के साथ जोरदार प्रदर्शन, देशभक्ति से गूंजा चौराहा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.