Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली चोरी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 पर एफआईआर


ब्यूरो 02-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250502-WA0015.jpg

गाजीपुर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में शुक्रवार सुबह विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ जोरदार मॉर्निंग रेड की। इस अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। तिलकनगर कॉलोनी, रायगंज, महुआबाग, बर्बरहना समेत दर्जनों इलाकों में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि 7 उपभोक्ताओं पर दोबारा एफआईआर की गई। इन उपभोक्ताओं पर पूर्व से ही राजस्व निर्धारण बकाया था।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न तो बिजली चोरी करने वालों को बख्शा जाएगा और न ही बकायेदारों को। बकाया नहीं चुकाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का नेतृत्व अधिशाषी अभियंता नगर द्वितीय गोपाल सिंह कर रहे थे। उनके साथ एसडीओ सुधीर कुमार, अवर अभियंता प्रमोद यादव और विजिलेंस के जेई अजय पटेल सहित पूरी टीम मौजूद रही। अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे रेड अभियान जारी रहेंगे और पकड़े जाने पर बिजली चोरों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्लॉक नहीं भ्रष्टाचार भवन – प्रधान की खुली चुनौती
Next: चितावन पट्टी सैदाबाद गांव में किशोरी से अभद्रता, युवक पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.