Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छह नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, 12 दिन बाद मिला सुराग

ब्यूरो 04-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250504-WA0018.jpg

जमानिया (गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेढ़गावा से 22 अप्रैल को लापता हुए छह नाबालिग बच्चों को पुलिस ने 4 मई की सुबह सकुशल बरामद कर लिया। इस बरामदगी के साथ ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।ओमप्रकाश बनवासी, निवासी ग्राम डेढ़गावा ने 25 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके छह बच्चे — अतवारी (13), अर्जुन (12), रोशन (9), लक्ष्मीना (6), सोनी उर्फ बेफी (6) और अमित बनवासी (10) — 22 अप्रैल को गांव के पास ईंट भट्ठे के पास खेलते समय अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तत्काल कार्रवाई शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी ने थाने का निरीक्षण कर तत्काल बरामदगी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पांच विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मुगलसराय, बक्सर समेत कई जिलों के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और ईंट भट्ठों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। करीब 500 सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसके आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले।

अंततः 4 मई की सुबह करीब 7:30 बजे सभी बच्चे ग्राम डेढ़गावा में ही सकुशल बरामद कर लिए गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति, गाजीपुर को सौंप दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि पुलिस की तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते बच्चे सुरक्षित मिल सके। इस मामले पर सतत निगरानी जारी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ड्रैगनफ्रूट से बने उत्पादों पर संगोष्ठी आयोजित, पोषण व औषधीय गुणों से भरपूर जैम, जेली व आरटीएस तैयार
Next: नवविवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप, छह पर FIR दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.