गाजीपुर। जिले की दिलदारनगर पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की।पुलिस सूत्रों के अनुसार, उपनिरीक्षक रवीन्शू पाण्डेय अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ भक्सी पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत राय पुत्र विजय राय निवासी त्रिलोकपुर, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना दिलदारनगर में मुकदमा संख्या 80/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्री रवीन्शू पाण्डेय व उनकी टीम शामिल रही।