Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, रैली निकालकर किया गया जनजागरूकता अभियान

ब्यूरो 05-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250505-WA0009.jpg

गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली बृहद राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने न्यायाधीश भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में न्यायालय के समस्त कर्मचारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। रैली न्यायाधीश भवन से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय, कचहरी होते हुए पुनः न्यायाधीश कक्ष पर समाप्त हुई।

रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व की जानकारी दी गई तथा संबंधित विवादों के त्वरित और समाधानपरक निस्तारण के लिए आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को विधिक सेवा से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु जागरूक किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे 10 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने लंबित प्रकरणों का निपटारा कराएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फर्जी सोना गिरवी रख लाखों का लोन, गाजीपुर में दो शातिरों ने रची बड़ी ठगी की साजिश
Next: भक्सी पुलिया के पास अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.