Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फर्जी सोना गिरवी रख लाखों का लोन, गाजीपुर में दो शातिरों ने रची बड़ी ठगी की साजिश

ब्यूरो 05-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250505-WA0008.jpg

गाजीपुर, करंडा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तुलापट्टी शाखा में सोने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। दो युवकों ने मिलावटी गहने गिरवी रखकर बैंक से लाखों रुपये का लोन ले लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक ने गिरवी रखे गए गहनों की जांच करवाई और वे नकली पाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमाकांत सिंह कुशवाहा, पुत्र सुबेदार सिंह कुशवाहा (निवासी चकमोलना, नोनहरा), ने 24 अप्रैल 2024 को ₹2,12,000 का गोल्ड लोन लिया था। वहीं, अभय सिंह, पुत्र जगदीश सिंह (निवासी चकमुकुंद, बरतर), ने 13 अप्रैल 2023 को ₹90,000 रुपये का लोन हासिल किया।

दोनों ने गिरवी के तौर पर जो आभूषण जमा किए थे, जांच में वे नकली और धातु से बने पाए गए। यह सोची-समझी साजिश सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने करंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार रजक की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।
अब यह देखना अहम होगा कि कानून इन जालसाज़ों को कब तक शिकंजे में लेता है और क्या बैंकिंग सिस्टम में ऐसी गोल्ड लोन स्कीमें फिर से ठगी का माध्यम बनेंगी या उन पर कोई सख्त निगरानी लागू होगी?

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Next: 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, रैली निकालकर किया गया जनजागरूकता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.