Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज की हवस में अंधे ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर निकाला घर से, दोबारा आने पर जान से मारने की दी धमकी

ब्यूरो 06-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मथारा गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता (27 वर्ष) की शादी वर्ष 2023 में मथारा गांव निवासी तौकीर खान से हुई थी। पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पीड़िता को उसके पति तौकीर खान, ससुर अकिल खान, सास हुस्नआरा खातून, ननद गुड़िया खातून, नंदोई दिलसाद खान और देवर तनवीर खान द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

पीड़िता ने लंबे समय तक परिवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन 7 फरवरी 2025 को उसे बेरहमी से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया और दोबारा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़िता की बहन उसे लेकर गाजीपुर स्थित लाइफ केयर मैटरनिटी सेंटर पहुंचीं, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तौकीर खान, अकिल खान, हुस्नआरा खातून, गुड़िया खातून, दिलसाद खान और तनवीर खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया प्रगति पर है और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ड्रोन से होगी नगर की निगरानी सफाई अभियान तेज, बरसात से पहले नालों की सफाई पर जोर
Next: जिलाधिकारी ने की निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा, कार्य में लापरवाही पर जताई नाराजगी

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.