Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ड्रोन से होगी नगर की निगरानी सफाई अभियान तेज, बरसात से पहले नालों की सफाई पर जोर

ब्यूरो 06-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। नगर क्षेत्र में जल-जमाव और गंदगी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर में सफाई अभियान को तेज कर दिया गया है और आगामी दो से तीन दिनों में पूरे नगर क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ड्रोन की मदद से गंदगी वाले स्थानों की पहचान के साथ-साथ सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी नजर रखी जाएगी। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) संतोष कुमार ने बताया कि बरसात से पहले सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जलजमाव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान की शुरुआत बड़े नालों से की जाएगी, इसके बाद मंझले और फिर छोटे नालों की सफाई कराई जाएगी।

इस कार्य के लिए 6 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है, जो दोपहर 2 बजे से तीन अलग-अलग टीमों में बंटकर नगर के 25 वार्डों में सफाई कार्य करेगी। सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है, और संक्रमण व दुर्गंध की रोकथाम के लिए चूना तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा।ईओ संतोष कुमार ने बताया कि ड्रोन से ली गई तस्वीरों और वीडियो की नियमित समीक्षा की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। नगरवासियों को उम्मीद है कि इस अभियान से जल-जमाव और गंदगी की पुरानी समस्या से उन्हें राहत मिलेगी। प्रशासन की यह तकनीकी पहल सफाई व्यवस्था को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कलेक्ट्रेट कार्यालयों में लापरवाही पर मंडलायुक्त सख्त, दिए कार्रवाई के निर्देश
Next: दहेज की हवस में अंधे ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर निकाला घर से, दोबारा आने पर जान से मारने की दी धमकी

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.