Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भैदपुर में ट्रांसफार्मर में धमाका, 60 से अधिक परिवारों की बिजली आपूर्ति ठप

ब्यूरो 08-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250508-WA0024.jpg

जमानिया(भैदपुर)। क्षेत्र के भैदपुर गांव में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब वन विभाग कार्यालय के पास स्थित 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ जल उठा। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें और काले धुएं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। उनका कहना है कि समय रहते फायर ब्रिगेड या विभागीय टीम पहुंच जाती तो ट्रांसफार्मर को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था।

धमाके और आग की वजह से ट्रांसफार्मर पूरी तरह खाक हो गया और उससे लगातार तेल गिरता रहा। इसके कारण क्षेत्र के 60 से अधिक परिवारों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को। इस संबंध में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर इंद्रजीत पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर में संभवतः ओवरलोड या तकनीकी खराबी के कारण धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगामी दो दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसबीआई शाखा की सुरक्षा व्यवस्था की सीओ ने की जांच, दिए आवश्यक निर्देश
Next: रिपोर्ट लिखवाने गए पीड़ित को भेजा जेल, हमलावर खुलेआम घूम रहे

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.