Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गरीब पिछड़ी जाति की बेटियों की शादी पर मिलेगा 20 हजार रुपये का अनुदान

ब्यूरो 09-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पिछड़ी जाति की गरीब बेटियों की शादी में सहयोग के लिए पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा भांकर सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना केवल अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के लिए है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के आवेदकों के लिए वार्षिक आय सीमा 1,00,000 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन ऑनलाइन माध्यम से www.shadianudan.upsdc.gov.in वेबसाइट पर किया जा सकता है। शादी की तिथि से तीन माह पूर्व अथवा तीन माह बाद तक आवेदन करने की सुविधा है।

योजना का लाभ लेने के लिए पुत्री की आयु कम से कम 18 वर्ष एवं वर की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के साथ आधार कार्ड, वार्षिक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, शादी का निमंत्रण पत्र, तथा वर और कन्या के आयु प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने संबंधित विकास खंड कार्यालय के लिए एवं नगर क्षेत्र के लोग अपने संबंधित तहसील के लिए आवेदन ऑनलाइन करें।जिला अधिकारी ने सभी पात्र लोगों से अपील की है कि वे समय रहते समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जूट वाल हैगिंग में प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
Next: मुख्यमंत्री योगी से मिले विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा, प्रदेश की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.