Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू पीजी कॉलेज में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल : एनसीसी की अगुवाई में देशसेवा का जज्बा, राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

ब्यूरो 09-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20250509_162918_WhatsApp.jpg

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्टेशन बाजार में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह कार्यक्रम 91 UP BN NCC के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह के निर्देशानुसार सकुशल संपन्न हुआ। ड्रिल से पूर्व छात्रों को सुरक्षा उपायों, ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं मॉक ड्रिल के बाद की प्रक्रिया को लेकर जागरूक किया गया।

प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा, “राष्ट्र सर्वोपरि है, और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह हर परिस्थिति में देशहित को प्राथमिकता दे।”
एनसीसी प्रभारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने मॉक ड्रिल की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा, एनसीसी का मूल उद्देश्य है राष्ट्र सेवा और आपदा की स्थिति में नेतृत्व देना। इस ड्रिल के माध्यम से छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों से जूझने का प्रशिक्षण मिलता है जो उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, यह राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। यह ड्रिल युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रशिक्षित करती है।                     कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। उन्होंने कहा, “देशप्रेम सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि संकट के समय कर्तव्यों का निर्वहन कर साकार होता है। इस मॉक ड्रिल ने छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व का बीजारोपण किया है।”

आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने संक्षेप में कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में जनमानस को तैयार करना है।
हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, तथा परामर्श चिकित्सक डॉ. विजय श्याम पांडेय ने भी आवश्यक निर्देश दिए और छात्रों को सजग रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रयोगशाला सहायक प्रदीप कुमार सिंह एवं कमलेश प्रसाद, साथ ही एनसीसी और एनएसएस के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने आपदा के समय सतर्क रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रिपोर्ट लिखवाने गए पीड़ित को भेजा जेल, हमलावर खुलेआम घूम रहे
Next: 9 मई से 25 मई तक निःशुल्क राशन का वितरण, पोर्टेबिलिटी सुविधा भी रहेगी जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.