गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर एवं राजकीय आईटीआई, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज राजकीय आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में प्रमुख प्रतिभागी कंपनी विजन इंडिया प्रा. लि. ने जीएमआर के लिए सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, स्पोर्ट स्टाफ, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य पदों हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया।रोजगार मेले में लगभग 225 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 126 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए अंतिम चयन राउंड हेतु चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी (प्रभारी) ने बताया कि इस प्रकार के मेलों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहन मिल सके।