Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मामूली विवाद को लेकर दंपति पर लाठी-डंडों से हमला, महिला के कपड़े फाड़े, तीन पर FIR

ब्यूरो 09-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव निवासी नितेश सिंह के साथ उनकी पत्नी ममता कुमारी के साथ 6 मई 2025 को रास्ते में मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। नितेश सिंह अपनी पत्नी को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे, तभी दाऊदपुर गांव के पास सड़क पर शादी समारोह के चलते अवरोध हुआ। जब नितेश ने वहां मौजूद लोगों से रास्ता साफ करने को कहा, तो आरोप है कि तीन लोग आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने नितेश सिंह के कॉलर पकड़ कर उन्हें गिराया और फिर लात-घूंसे व लाठी-डंडे से मारपीट की। जब ममता कुमारी ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और कथित तौर पर उनके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान ममता के गले की चेन, मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी गायब हो गई।घटना के बाद राहगीरों ने हस्तक्षेप कर दंपति को बचाया। चोटों के कारण नितेश सिंह ने 8 मई को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों, लाला, विकास राम, और वीरेंद्र राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
Next: चलती ट्रेन से गिरा युवक, कटी कलाई, हालत गंभीर

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.