Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किराना दुकान में लगी आग, 15 लाख की संपत्ति जलकर राख- पीड़ित परिवार की आजीविका पर संकट

ब्यूरो 10-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250510-WA0011.jpg

जमानिया (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के जीवपुर गांव में शनिवार तड़के एक भीषण अग्निकांड में एक किराना दुकान जलकर खाक हो गई। हादसे में लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई। दुकान गांव के निवासी बालमुकुंद यादव की थी, जो वर्षों से निजी विद्यालय के पास अपने कटरे में किराना व्यवसाय कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात रोज की तरह बालमुकुंद यादव और उनके पुत्र मनदीप यादव ने दुकान बंद कर रात 9 बजे घर वापसी की थी। देर रात करीब 3 बजे गांव में एक बारात से लौट रही डीजे गाड़ी के चालक ने सड़क किनारे आग की लपटें देखीं और शोर मचाकर आसपास के लोगों व परिजनों को जगाया।

बालमुकुंद यादव मौके पर पहुंचे तो दुकान पूरी तरह जल चुकी थी और सारा सामान राख हो चुका था। यह दृश्य देख वे बेहोश हो गए। परिजनों ने तत्काल 112 नंबर और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना ने बालमुकुंद यादव के परिवार की रोजी-रोटी पर गहरा असर डाला है, क्योंकि यही दुकान उनकी आय का मुख्य स्रोत थी। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने उपजिलाधिकारी जमानिया ज्योति चौरसिया से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिहार ले जाए जा रहे गेहूं से लदे चार ट्रैक्टर पकड़े, राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई
Next: मातृ दिवस समारोह में उमड़ा भावनाओं का सैलाब, मुख्य अतिथि के संबोधन ने भरी आत्मा में चेतना

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.