Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वृद्धाश्रम में महिला भूमिहार समाज ने अनोखे ढंग से मनाया मातृ दिवस

ब्यूरो 12-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250512-WA0019.jpg

गाजीपुर। मातृ दिवस के अवसर पर जहाँ एक ओर लोग अपनी माँ को फूल, केक और उपहार देकर बधाइयाँ दे रहे थे, वहीं गाजीपुर की महिला भूमिहार समाज की सदस्याओं ने इस दिन को कुछ अलग ही अंदाज़ में मनाकर एक मिसाल पेश की।समाज की महिलाओं ने छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहाँ रह रही बुजुर्ग माताओं के साथ मातृ दिवस मनाया। जैसे ही केक काटा गया और गीतों की मिठास वृद्धाश्रम की फिजा में गूंजी, वहाँ मौजूद कई बुजुर्ग माताओं की आँखें भर आईं। किसी को बेटे की याद आई, किसी को बहू की, तो किसी को उस मासूम बच्चे की, जो कभी उनके आंचल से खेला करता था।

महिलाओं ने इन बुजुर्ग माताओं को मिठाई खिलाई, उपहार दिए और उनके साथ बैठकर गीत गाए। उन्होंने उनके हाथ थामकर यह एहसास दिलाया कि वे अकेली नहीं हैं और समाज उन्हें भूला नहीं है।महिला भूमिहार समाज की सदस्यों ने कहा, “माँ से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता। यदि हम इस विशेष दिन किसी एक माँ के चेहरे पर भी मुस्कान ला सके, तो यही हमारे लिए सच्चा मातृ दिवस है।”इस भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम में गिरिजा राय, कनकलता राय, डॉ. ऋचा राय, रंजना राय, अर्चना राय, प्राची राय, गायत्री राय, पूनम राय, अनु राय, राधिका राय, शिल्पी राय और सरिता राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मौन साधना शिविर में जागा आत्मबल, युवाओं को मिला राष्ट्रनिर्माण का मंत्र
Next: मांग में सिंदूर, हाथों में तिरंगा – गाजीपुर की नारियों ने जश्न से किया दुश्मनों का दहन

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
6d52e81a-c487-4770-a076-fd8289014981

मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय लुटेरे घायल, नगदी-जेवर व अवैध हथियार बरामद

ब्यूरो 02-08-2026
e3388134-a280-4470-8c36-277560e0f722

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपदभर में जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 02-08-2026
2f38f931-a0fc-4f52-9c98-177fab715e65

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.