Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपदभर में जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 02-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
e3388134-a280-4470-8c36-277560e0f722

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत रविवार को जनपदभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने पैदल गश्त की। इस दौरान महिलाओं और आम नागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम ने भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की तथा महिलाओं एवं छात्राओं को निर्भीक होकर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ
Next: मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय लुटेरे घायल, नगदी-जेवर व अवैध हथियार बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.