Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेटों को ‘सी’ सर्टिफिकेट प्रदान, कैप्टन अंगद तिवारी बोले— यह आपके अनुशासन और समर्पण का प्रतीक

ब्यूरो 14-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250514-WA0006.jpg

जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्टेशन बाजार में एक विशेष समारोह का आयोजन कर एनसीसी के कैडेटों को ‘सी’ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम 91 UP बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह के निर्देशानुसार और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता कैडेटों के समर्पण और कठिन परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने सभी कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एनसीसी से प्राप्त अनुशासन व कौशलों को जीवन में अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “आज का दिन आपके लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि आपने ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। यह केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि आपके अनुशासन, कठिन परिश्रम और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। एनसीसी का आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ आपके जीवन का मार्गदर्शक बनना चाहिए। आप भविष्य में चाहे कोई भी क्षेत्र चुनें, इन गुणों को अपनाकर आप निश्चित रूप से सफल होंगे।” उन्होंने कर्नल अमर सिंह एवं प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह का आभार भी व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुमार मिश्र, डॉ. अरुण कुमार सिंह सहित एनसीसी के कई कैडेट उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बारात में लहूलुहान हुआ युवक: रास्ते में दो बार घात लगाकर हमला, सात पर केस दर्ज
Next: मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.