Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बारात में लहूलुहान हुआ युवक: रास्ते में दो बार घात लगाकर हमला, सात पर केस दर्ज

ब्यूरो 14-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)। बारात में शामिल होने जा रहे एक युवक पर रास्ते में घात लगाकर लाठी-डंडे, रॉड और अवैध हथियार से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने थाने में तहरीर देकर नामजद सहित अज्ञात हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले के कन्दवा थाना क्षेत्र के सुढना गांव निवासी अखिलेश खरवार मंगलवार को मोटरसाइकिल से गाजीपुर के सोनहरिया गांव स्थित एक बारात में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह ताजपुर चट्टी के पास पहुंचा, दो अपाची बाइकों पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित अखिलेश ने बताया कि पहली बार हमला करने के बाद वह किसी तरह वहां से निकला, लेकिन कुछ दूरी पर महेवा दारू भट्ठी के पास छह अन्य हमलावरों ने दोबारा उस पर हमला कर दिया। इस बार हमलावरों के पास रॉड, लाठी और हथियार थे, जिससे हमला कर उन्होंने उसे अधमरा कर दिया। घायल हालत में किसी तरह थाने पहुंचे अखिलेश ने बुधवार को तहरीर दी, जिसमें तीन नामजद और चार अज्ञात हमलावरों को आरोपित किया गया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रील और शॉर्ट वीडियो से भावनाएं हो रही कमजोर, छात्रों को भावनात्मक मजबूती की आवश्यकता– एसपी डॉ. ईराज राजा
Next: हिंदू पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेटों को ‘सी’ सर्टिफिकेट प्रदान, कैप्टन अंगद तिवारी बोले— यह आपके अनुशासन और समर्पण का प्रतीक

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.