Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करंडा की सड़कों पर कातिल डंफर का राज! युवक की कुचलकर हत्या, फूटा जनता का गुस्सा

ब्यूरो 14-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250514-WA0014.jpg

गाजीपुर। करंडा की सड़कों पर अब ट्रैफिक नहीं, ‘मौतें’ दौड़ रही हैं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे चोचकपुर – धरम्मरपुर मार्ग पर लीलापुर नहर पर एक तेज़ रफ्तार ओवरलोड डंफर ने युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
लहूलुहान लाश देख जनता का धैर्य टूटा — भीड़ ने पीछे आ रही ट्रक को रोका और चिंगारी की तरह गुस्सा फूट पड़ा – ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया। ये कोई पहली मौत नहीं है… लेकिन शायद सरकार और प्रशासन के लिए ये अब भी ‘महज़ एक हादसा’ है। मौके पर पहुंचे सदर SDM मनोज पाठक से जब एक मीडियाकर्मी ने पूछा — “कब तक चलेंगे ये ओवरलोड कातिल डंफर?”
तो जवाब मिला —
“जांच कराई जाएगी, कार्रवाई होगी…”
अब सवाल ये नहीं कि कार्रवाई होगी या नहीं — सवाल ये है कि आखिर कब? जब हर हफ्ते कोई बेटा कुचला जाएगा? जब हर मां की मांग सूनी होगी?या जब भीड़ खुद कानून हाथ में लेने लगेगी?
प्रशासन आँख मूंदे बैठा है, बालू माफिया बेलगाम है और जनता के सब्र की सीमाएं टूट चुकी हैं।
यह सड़क हादसा नहीं – यह सिस्टम की नाकामी से हुई ‘हत्या’ है! मृतक युवक की पहचान लीलापुर गांव निवासी बीस वर्षीय लक्की निषाद के रूप में हुई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव को‌ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करंडा की सड़कों पर अब धुआं उठ रहा है –
धुएं में शामिल है एक मासूम की लाश,
और उस पर चुप बैठे तंत्र की खामोशी!

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई तक बढ़ी
Next: रील और शॉर्ट वीडियो से भावनाएं हो रही कमजोर, छात्रों को भावनात्मक मजबूती की आवश्यकता– एसपी डॉ. ईराज राजा

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.