Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई तक बढ़ी

ब्यूरो 14-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, जेईई/नीट तथा एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 25 मई 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने दी। उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विकास भवन, प्रथम तल, कक्ष संख्या 38 में आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों के साथ भरे हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, Abhyuday.one पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

कोचिंग के लिए पात्रता इस प्रकार निर्धारित की गई है:

जेईई/नीट के लिए कक्षा 11वीं या 12वीं में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र

यूपीएससी/यूपीपीसीएस के लिए स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण अभ्यर्थी

एसएससी (एकदिवसीय परीक्षा) के लिए कक्षा 12वीं में अध्ययनरत या उत्तीर्ण छात्र

प्रवेश प्रक्रिया के तहत छात्रों का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा निर्धारित प्रवेश परीक्षा, मेरिट या साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया जून 2025 के प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। छात्रों से अपील की गई है कि वे समय से आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में नवागत डीएम डॉ. अविनाश कुमार का भव्य स्वागत
Next: करंडा की सड़कों पर कातिल डंफर का राज! युवक की कुचलकर हत्या, फूटा जनता का गुस्सा

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.