Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस की सख्ती: पैदल गश्त कराया सुरक्षा का अहसास, संदिग्धों पर कसी नकेल

ब्यूरो 14-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250514-WA0012.jpg

जमानियां। नगर की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से बुधवार देर शाम पुलिस विभाग द्वारा नगर में पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पैदल गश्त की शुरुआत कोतवाली परिसर से की गई, जो एनएच-24 मुख्य मार्ग होते हुए नगर कस्बा बाजार तक चला। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और आवश्यक चेतावनी भी दी। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने बताया कि नगर में अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण देने के लिए नियमित गश्त अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में भय बना रहेगा और लोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।

कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद करते हुए अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे आपराधिक गतिविधियों की पहचान में सहायता मिलेगी और महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अराजक तत्वों की पहचान कर उन पर नजर रखी जा रही है। इस गश्त अभियान में उपनिरीक्षक अजय कुमार, अभिषेक कुमार तिवारी सहित दर्जनभर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फांसी पर लटका मिला युवक का शव, सौतेले भांजे पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप,
Next: गाजीपुर के विधि छात्र करेंगे प्रयागराज न्यायालय में इंटर्नशिप, 17 मई तक करें आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.