Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर के विधि छात्र करेंगे प्रयागराज न्यायालय में इंटर्नशिप, 17 मई तक करें आवेदन

ब्यूरो 14-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद गाजीपुर के विधि महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटर्नशिप 1 जून 2025 से 10 जून 2025 तक जनपद प्रयागराज की दीवानी न्यायालय में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in तथा जनपद न्यायालय गाजीपुर के ईमेल पते [email protected] के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

इंटर्नशिप में भाग लेने के इच्छुक छात्र/छात्राएं वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन दिनांक 17 मई 2025 को अपराह्न 1:00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस की सख्ती: पैदल गश्त कराया सुरक्षा का अहसास, संदिग्धों पर कसी नकेल
Next: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में नवागत डीएम डॉ. अविनाश कुमार का भव्य स्वागत

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.