Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से तीन बिछड़े परिवारों की कराई गई विदाई

ब्यूरो 15-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250515-WA0035.jpg

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में गुरुवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर में पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से जुड़े कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से लंबे समय से विवादित चल रहे 3 मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से सुलह कराई गई, जिसके बाद तीनों परिवारों की खुशी-खुशी विदाई कर दी गई। इन सफल मध्यस्थताओं के बाद संबंधित प्रकरणों की पत्रावली बंद कर दी गई। इसके अतिरिक्त दो अन्य मामलों में कानूनी सुझाव देने के उपरांत पत्रावली को समाप्त कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों में मध्यस्थता नहीं हो पाने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई है।

इन सभी मामलों के निस्तारण में परामर्श केंद्र की टीम की भूमिका सराहनीय रही। इस कार्य में काउंसलर कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी सबिता, आरक्षी शिव शंकर यादव तथा महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की इस पहल से कई टूटते परिवारों को फिर से एक साथ जीवन जीने का अवसर मिला है, जिससे सामाजिक समरसता को भी बल मिला है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में चलाया गया बैंक एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान, आमजन को किया गया जागरूक
Next: ताजपुर चट्टी में युवक पर जानलेवा हमला, चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
d8901c87-75bb-4a92-afe3-36e3f469c105

मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्टील की कलछुल बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
f89fe99d-0d32-4b1a-a180-aa1cea41162a

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपदभर में जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.