Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 376 शिकायतें प्राप्त, 42 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 17-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250517-WA0014.jpg

गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रमुख कार्यक्रम सैदपुर तहसील में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने की तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भी मौके पर उपस्थित रहे। इस दौरान सैदपुर में कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिले की सातों तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार, सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 376 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 42 का तत्काल समाधान किया गया। तहसीलवार प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार रहा:

जखनियां तहसील: 71 शिकायतें प्राप्त, 12 का मौके पर निस्तारण

सेवराई तहसील: 20 शिकायतें प्राप्त, 5 का मौके पर निस्तारण

जमानियां तहसील: 48 शिकायतें प्राप्त, 4 का निस्तारण

मुहम्मदाबाद तहसील: 41 शिकायतें प्राप्त, 4 का निस्तारण

कासिमाबाद तहसील: 80 शिकायतें प्राप्त, 5 का निस्तारण

सदर तहसील: 49 शिकायतें प्राप्त, 4 का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी ने आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया और शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ज़मीन विवाद व आपसी विवादों के समाधान हेतु आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करें। राजस्व निरीक्षकों को प्रत्येक माह भूमि की पैमाइश एवं पत्थरगड्डी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लेखपालों को निर्देशित किया गया कि त्वरित समाधान योग्य छोटी समस्याओं के समाधान में किसी शिकायतकर्ता को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सैदपुर तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 15 वर्षीय किशोरी का शव गंगा से बरामद, दो युवकों पर गायब करने का आरोप
Next: बरुईन गांव में शिक्षक पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.